हिन्दी English


कुछ ज्यादा ही भीड़ थी....शायद रविवार होने से...सूर्य सर पे बिराजमान थे....कभी धुप तो कभी बादल मौसम को काफी रोमान्चित बनाए थे...अगस्त में अपने जन्मदिन पर कुछ दोस्तों के बार बार कहने पर सारनाथ घूमने जाने का प्लान बना.....

पार्क और संग्रहलय दोनों का टिकट और पानी की बोतल ....स्टैंड पर लिए....गेट पर एक सुरक्षाकर्मी जो टिकट चेक कर उसपे पिन मार दे रहा था...जिससे कोई दुबारा use न कर सके..... अंदर जाने के लिए गेट पर ही पहुचे थे..
तब तक एक टेम्पु से एक लड़का और लड़की उतरे....लड़का चिरकुट टाइप का....पैर में दो या ढाई सौ की सैंडल एक yellow टी shirt और जीन्स पहने था....पीठ पर एक बैग.....हाथ में samsung का पुराना मोबाइल जिसमे दो सिम लगते है और बैटरी खूब चलती है......देखने में मध्यमवर्गी परिवार का लगता था....और बगल की लड़की ऊपर से निचे हाई फाय.....ब्रांडेड सैंडल और ब्रांडेड कपड़े....शायद यही कारण था मेरे नोटिस करने का...
दोनों शयद कपल ही रहें होंगे....दोनों को बार बार एक दूसरे का हाथ पकड़ना और हँस के बाते करने से तो यही लगा..

दोस्तों के साथ अन्दर जाने के बाद हम वो कपल हमे न दिखा...हम अन्य खूबसूरत चेहरे में व्यस्त हो गए....बिदेशी सैलानी के साथ फोटु खीचने खिंचाने में व्यस्त.....वो कहि झाड़ी में अपना साइड पकड़े होंगे .....क्यों की सबसे उचे जगह खड़े होने के वावजूद वो न दिखाई दे रहे थे....एक घण्टे भमण करने के बाद हम गौतम बुध की पुराणी और मूल्यवान अवसेश देखने के लिए संग्रहयल गए फिर दुनिया की सबसे उची प्रतिमा देखने के लिए.....दूसरे बागबान में.......

करीब 5 बजने के बाद लड़को के कहने पर एक रेस्तरां जो न ज्यादा महंगा था न ज्यादा सस्ता....शायद tax कम होने के कारण सस्ता लगा हो.....वहाँ पर बैठने के बाद लड़कों ने जो मन किया ऑर्डर दिया.....और वेटर ने हमे आधे घण्टे का समय माँगा....भीड़ की अधिकता के कारण.....
एक आवाज सुनाई दी....'लो बेबी आ गया'....
हमने अपनी दाई तरफ देखा तो वही कपल थे....लड़की अपनी महंगी मोबाइल में व्यस्त थी और चेहरे पर गजब की मुस्कान थी...अंगूठे की बोर्ड पर धड़ाधड़ चल रहे थे....
और लड़का अपने हाथो में एक चम्मच लिया हुआ....और बड़े प्यार से एक एक बाईट उसके मुह में खिला रहा....चेहरे पर कोई खुशी नही....एकदम शांत सा भाव.....
लड़की शायद एक बार बोली....बेबी तुम भी खा लो....
पर लड़का शायद उसके हाथो से खाने का इन्तेजार कर रहा था......

उसके बाद लड़का...बेबी और कुछ ....हाँ आइसक्रीम माँग लो..
लड़के ने एक आइसक्रीम ऑर्डर किया....सोचा की दोनों हाफ हाफ खा के प्यार बढ़ाएंगे....पर वो भूखी डायन की तरह पूरा खा गयी.....
बेबी और कुछ....बोली नही....

एक डकार के बाद....उठ खड़ी हुई.....और इ लड़का बेचारा बैठा रहा....
एक blue कलर के पैड में एक कागज का टुकड़ा.....लड़के ने देखा....जेब से करीब हजार हजार के 3 नोट निकाले....और बोला बाकि के टिप रख लो.....

तब तक हमारा ऑर्डर आ चूका था...पर एक बात अभी भी दिमाग में था...,
घरवाले अपने बच्चों को किस हालात में पैसे जुटाकर भेजते है ..अपने खुद तकलीफे झेलते है,...वो पढ़ ले....पर लड़के....शायद उन्हें कोई फर्क न पड़ता,...बाप के झेले तकलीफो का...कोई लड़की थोडा प्यार से बात करली....चक्कर में फँसा लिया....और आप सब कुछ दांव पर लगा देते है...खुद की और अपनों की जिंदगी भी.....!

टिप्पणी

क्रमबद्ध करें

© C2016 - 2024 सर्वाधिकार सुरक्षित